Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर चलाईं 4 गोली

ग्वालियर में एक युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बुधवार रात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम कॉलोनी में सोमवार रात 11:30 बजे घटी। 21 वर्षीय नवीन उर्फ अवनीत गुर्जर घर के बाहर खड़ा था, तभी तीन बदमाश अभिषेक, शेखर बघेल और विवेक बघेल बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली घर के सामने खड़ी कार i20 में लगी, जबकि एक घर के दरवाजे और दो दीवार में लगीं। भागते हुए आरोपी युवक को अगली बार नहीं बचने की धमकी दे गए। इस घटना के कुछ घंटे पहले आरोपियों का नवीन से फोन पर विवाद हुआ था।

पड़ोसी के कैमरे में रिकार्ड हुई घटना

नवीन के घर के पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद नवीन थाने पहुंचा और पूरी बात बताई। पुलिस ने शिकायत ली और मामला जांच में ले लिया। फिर नवीन ने फुटेज उपलब्ध कराए, तब कहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

पहले से चल रहा विवाद

नवीन और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। यही कारण है कि पुलिस ने एकदम से प्रकरण दर्ज न करते हुए शिकायती आवेदन लिया। दरअसल, दोनों पक्ष पहले भी कई बार एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत करते रहे हैं।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि

पुराने विवाद के चलते तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग की है। युवक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img