Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

पति बोला – 20 लाख रुपए दो, बदनाम कर दूंगा:महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर पिया

इंदौर की राऊ पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पति उससे 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था और लगातार परेशान करता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने मायके में जहर पी लिया। फिलहाल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राऊ पुलिस के अनुसार, सिलिकॉन सिटी निवासी रीना गुप्ता ने 31 जुलाई की रात मायके में जहर खा लिया था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। रीना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी अगस्त 2020 में बड़वानी जिले के राजपुर चौक निवासी संदीप गुप्ता से हुई थी। शादी में सोने-चांदी के जेवर दिए गए थे, लेकिन शादी के बाद सास ने सभी जेवर अपने पास रख लिए और कहा कि बहू इतने गहने नहीं पहनती।

इसके बाद ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए दहेज की अतिरिक्त मांग की। रीना ने जब पिता की आर्थिक स्थिति बताते हुए यह देने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और दिसंबर 2020 में घर से निकाल दिया गया। इसके बाद रीना ने तलाक का केस कुटुंब न्यायालय में दायर कर दिया और सिलिकॉन सिटी में किराए के मकान में रहने लगी।

रीना का कहना है कि कोर्ट पेशी के दौरान पति संदीप अक्सर विवाद करता और उसे धमकाता था। वह कहता था कि यदि 20 लाख रुपए नहीं दिए या तलाक नहीं हुआ तो उसे बदनाम कर देगा। संदीप के लगातार फोन कर परेशान करने से रीना तनाव में आ गई और 31 जुलाई की रात जहर खा लिया। बेटी ने समय रहते भाई को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने रीना की शिकायत पर पति संदीप गुप्ता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img