Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

जिम से लौट रहे छात्रों को वैन ने मारी टक्कर

इंदौर में कनाड़िया इलाके में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 10वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों छात्र सुबह जिम से लौट रहे थे, तभी नई सड़क के पास एक स्कूली वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन के ड्राइवर ने ही घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी।

जिम से घर लौट रहे थे दोनों

कनाड़िया पुलिस के अनुसार, हादसा अंबामूलिया क्षेत्र के पास हुआ। मृतक छात्र की पहचान यश (16) पुत्र शंकर पांचाल के रूप में हुई है। वह गुलमर्ग कॉलोनी का रहने वाला था। वह अपने दोस्त वंश के साथ सुबह करीब 8 बजे जिम से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक स्कूली वैन ने बाइक को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के चलते यश सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई, जबकि वंश को हाथ-पैर में चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने वैन को रोक लिया और दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान यश की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि यश एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। उसके पिता एक फाइनेंस कंपनी में जाॅब करते हैं। यश के परिवार में एक छोटा भाई और बहन है। पुलिस घायल वंश से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

एक और एक्सीडेंट में मजदूरों की मौत

कनाड़िया थाना क्षेत्र में ही बुधवार दोपहर हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा बिचौली मर्दाना रोड पर हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जगदीश पुत्र डोगरमल निवासी बड़वानी के रूप में हुई है। उसके साथ अजय पुत्र भागवत और शानू भी बाइक पर सवार थे। तीनों को एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बोलेरो वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों युवक मजदूरी करते थे और किसी काम से इंदौर आए थे।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img