Thursday, February 26, 2026
25.1 C
Bhopal

ग्वालियर में बाइक चोर को रंगे हाथ मालिक ने पकड़ा

ग्वालियर में जिम के बाहर बाइक चुराने की कोशिश करते हुए एक चोर को बाइक मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि चोर का साथी मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात जनकगंज थाना क्षेत्र के पाटनकर बाड़ा के पास की है।

चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक का ताला तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। बाइक चोर के पकड़े जाने की खबर लगते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने चोर की जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को स्थानीय निवासियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

CCTV में घटना हुई कैद

यह घटना ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित पाटनकर बाड़ा के पास जिम के बाहर रात करीब 12:45 बजे की है। दो चोर पैदल-पैदल बाइक चुराने पहुंचे थे। उनमें से एक चोर दूर खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था, जबकि दूसरा जिम के बाहर खड़ी बाइक का ताला मास्टर चाबी से खोलने की कोशिश कर रहा था। तभी बाइक का मालिक वहां आ पहुंचा और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पहरेदारी कर रहा दूसरा चोर मौका पाकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की

पकड़े गए चोर ने पूछताछ में अपना नाम समीर खान निवासी नई सड़क बताया। उसने बताया कि उसके साथ बाइक चुराने आया साथी अचानक नाम का युवक था, जो उसके घर के पास ही रहता है। उसी ने चाबी देकर बाइक चुराने के लिए कहा था। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद स्थानीय निवासियों ने तत्काल मामले की सूचना प्लस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़कर थाने ले गई, फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

फरार चोर की तलाश कर रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर महिला ने खाया जहर, पति ने बीच सड़क किया हंगामा

​भोपाल | ​राजधानी के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

Topics

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img