Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

सांवेर में छात्रा का चाकू से गला रेता

इंदौर के पास सांवेर में एक बदमाश ने युवती का गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पीछे से आया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जबकि घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सांवेर के वार्ड 12 की है, जहां पायल पुत्री संजय पर अमन शेख नामक युवक ने हमला किया। मौके से मिले बैग में अमन के नाम की किताब बरामद हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पायल चंद्रावतीगंज की रहने वाली है और कुछ दिनों से अपने मामा के घर आई हुई थी। घटना के समय वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी ने चेहरे, हाथ और गले पर चार से अधिक वार किए और भाग गया। अमन शेख मकोडिया गांव का निवासी बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पायल और अमन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण युवती अपने मामा के घर रहने आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img