Wednesday, May 6, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस ने पकड़े साइबर फ्रॉड के पांच आरोपी

भोपाल पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए रीगल टाउन अवधपुरी से 5 ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.50 करोड़ कीमत का माल बरामद हुआ है। पकड़े गए ठगों पर पहले से धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट सहित अन्य कई अपराध दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह घूमने-फिरने और नशे का शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे

ऐसे हुआ खुलासा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रीगल टाउन, ब्लॉक नंबर 1 ए, फ्लैट नंबर 301 में कुछ संदिग्ध युवक रह रहे हैं, जो महंगी गाड़ियों में घूमते हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त जोन-02 संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली, तो वहां से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ऐसे करते थे साइबर ठगी गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे जूम कार कंपनी की ऑनलाइन एप्लिकेशन का दुरुपयोग कर फर्जी कार बुकिंग करते थे। वे इंटरनेट से कारों की तस्वीरें डाउनलोड कर उन्हें जूम कार प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देते थे। ग्राहक जब कार बुक करता था, तो वह एडवांस पेमेंट कर देता था। जूम कार कंपनी कुल राशि का 60% हिस्सा आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देती थी। जब ग्राहक अपनी बुकिंग के अनुसार कार लेने पहुंचता, तो आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन बंद कर दिया जाता था। इसके बाद, जूम कंपनी जब आरोपियों से संपर्क नहीं कर पाती, तो उनके बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देती थी। लेकिन आरोपी हर बार नए सिम, बैंक अकाउंट और फर्जी पहचान के जरिए फिर से नई बुकिंग कर ठगी को अंजाम देते थे। इस तरह से यह दिल्ली, मुम्बई और देश के अन्य शहरों के लोगों से ठगी करते थे।

बरामद सामान

  • 2 BMW कारें
  • 1 XUV 500 कार
  • 48 मोबाइल व टैबलेट
  • 37 एटीएम कार्ड
  • 8 पासबुक, 13 चेकबुक
  • 92 सिम कार्ड
  • नोट गिनने की मशीन

गिरफ्तार आरोपी

  • यश सलूजा (27 वर्ष) – कटारा हिल्स, भोपाल
  • अंशुल प्रियांश सिंह (28 वर्ष) – झांसी, यूपी
  • मयंक ठाकुर (23 वर्ष) – छिंदवाड़ा
  • अविनाश पांडे (28 वर्ष) – छतरपुर
  • सहजप्रीत सिंह (23 वर्ष) – पंजाब

Hot this week

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

Topics

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img