Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

कार सेवकों को अयोध्या यात्रा कराएगी भाजपा:प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल रहे मध्यप्रदेश के कार सेवकों को एमपी बीजेपी अयोध्या की यात्रा कराएगी। कार सेवक अयोध्या जाकर नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की घोषणा की है।

वीडी शर्मा रविवार को भोपाल में अचल सिंह नाम के कार सेवक से मिलने पहुंचे। अचल सिंह अयोध्या आंदोलन में विवादित ढांचा गिराने के दौरान घायल हो गए थे। वीडी शर्मा ने उन्हें राम दरबार भेंट किया। इसके बाद उन्होंने कहा- सभी कार सेवकों और उनके परिवारजनों को बीजेपी भगवान के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाएगी।

अचल सिंह का आधा शरीर नहीं करता काम

अचल सिंह भोपाल के कोलार क्षेत्र के सुआखेड़ा के रहने वाले है। वीडी शर्मा से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा- इस अवसर पर हमें याद किया इसकी बहुत खुशी है। वहां मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के दौरान अचल सिंह गिर पड़े थे। वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज भी उनका आधा शरीर काम नहीं करता है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img