Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

विदिशा नगर पालिका के खिलाफ भाजपा पार्षदों का धरना

विदिशा नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर में विकास कार्यों की ठहराव और नगर पालिका में पार्षदों की सुनवाई न होने के कारण भाजपा पार्षदों ने आज (बुधवार) धरना प्रदर्शन शुरू किया। पार्षदों ने वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और विकास कार्य रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

धरना नीमताल चौराहे पर शुरू हुआ, जिसकी अगुवाई पार्षद धर्मेंद्र सक्सेना कर रहे हैं। धीरे-धीरे अन्य पार्षद भी इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन धरने की अनुमति भी प्राप्त की गई है।

धर्मेंद्र सक्सेना ने आरोप लगाया कि नगर पालिका पूरी तरह ठप है और अधिकारी-कर्मचारी बिना पैसे के कोई काम नहीं करते। उन्होंने बताया कि वार्डों से ₹1200 सालाना कचरा टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि कचरा गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच रही हैं। सक्सेना ने यह भी दावा किया कि विदिशा के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने नगर पालिका के विकास कार्यों को रोक रखा है।

पार्षद बोले- कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ पार्षदों का कहना है कि पिछले तीन सालों में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ। सक्सेना ने सीवेज लाइन डालने के काम में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जिन वार्डों में सीवेज लाइन की आवश्यकता थी, वहां काम नहीं हुआ, जबकि निजी कॉलोनियों में यह कार्य कराया गया।

पार्षद राजेश लोधी ने कहा कि नगर पालिका में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता और अधिकारियों की मनमानी जारी है। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी और सफाई की खराब स्थिति जस की तस बनी हुई हैं।

39 में से 38 पार्षद सौंप चुके अविश्वास प्रस्ताव

कुछ माह पूर्व 39 में से 38 पार्षदों ने नपाध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा के खिलाफ कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। वहीं, हाल ही में प्रीति शर्मा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने वित्तीय अधिकार उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति को सौंप दिए थे। इसके बावजूद नगर पालिका की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है।

पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img