Friday, February 27, 2026
25.5 C
Bhopal

जबरन भाजपा की दिलाई जा रही सदस्यता

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की भोपाल जिला इकाई ने बिलखिरिया थाने में शनिवार को एक शिकायत की है। जिसमें LNCT कॉलेज प्रशासन पर छात्रों से जबरन भाजपा की सदस्यता लेने के आरोप लगाए गए हैं।

NSUI भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को धमकाकर उनके मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा रहा है और जबरन ओ.टी.पी. लेकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। मना करने पर छात्रों को गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोका जा रहा है और उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में असफल करने की धमकियां दी जा रही हैं।

अक्षय तोमर ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है, जो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करता है। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

तोमर ने कहा कि देश लोकतांत्रिक है और हर नागरिक को अपनी मर्जी से किसी संगठन की सदस्यता लेने का अधिकार है। इस तरह का दबाव बनाना छात्रों के आत्मसम्मान के खिलाफ है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मुद्दे पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में छात्रों को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI उग्र प्रदर्शन करेगी।

Hot this week

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

बेरहम पत्नी: पति को मार कर ढाबे पर उड़ाई दावत, पुलिस भी रह गई दंग

दतिया। 19 फरवरी को चिरुला के फुलरा गांव में...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

Topics

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img