Sunday, May 10, 2026
30.1 C
Bhopal

जबलपुर के होटल में ब्लास्ट, युवती की मौत

जबलपुर के होटल वेलकम में हुए धमाके में युवती की मौत हो गई। 7 लोग झुलस गए, इनमें 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जबलपुर-नागपुर रोड में तिलवारा पुल के पास बनी इस होटल का उद्घाटन अभी बाकी है। शनिवार को कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। शाम 4 बजे होटल के सेकेंड फ्लोर पर तेज धमाका हुआ। घटना में जागृति की मौत हो गई। एआरबी प्राइवेट लिमिटेड ने इस होटल की बिल्डिंग को बनाया है।

पाइपलाइन या सिलेंडर में आग से ब्लास्ट की आशंका, पुलिस जांच कर रही एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि किचन में ब्लास्ट हुआ है। फायर के लिए लगाई गई पाइपलाइन या फिर वहां रखे सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट होने की आशंका है। 6 लोग 20 से 50% झुलस गए हैं। एक व्यक्ति को झुलसने के साथ उसके सिर पर भी चोट आई है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी तक होटल मैनेजमेंट ने कुछ जानकारी नहीं दी है। ब्लास्ट होने की असल वजह क्या है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

बम स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया ऐसी भी जानकारी है कि फायर के लिए लगाई गई गैस पाइपलाइन का ट्रायल चल रहा था, इसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आईटीसी का होटल वेलकम बनकर तैयार हो चुका है। ब्लास्ट का केस है, इसीलिए बम स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। होटल में मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट गैस सिलेंडर से हुआ, जबकि वो बाहर रखे हुए थे। आशंका है कि फायर लाइन में लीकेज से ब्लास्ट हुआ होगा।

दो दिन से टेस्टिंग चल रही थी होटल में दो दिन से टेस्टिंग और ट्रायल का दौर चल रहा था। नीचे वाले फ्लोर की टेस्टिंग हो चुकी थी। आज सेकेंड फ्लोर में काम चल रहा था। इसी दौरान धमाका हुआ है। सीएसपी के मुताबिक, जिस जगह ब्लास्ट हुआ है, वहां पर काफी मलबा भी बिखरा पड़ा हुआ है। ब्लास्ट वाले हॉल को सील कर दिया गया है।

महिला और घायलों के परिवार को आर्थिक मदद कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया, ‘शुरुआती जांच में यही सामने आ रहा है कि किचन में गैस पाइपलाइन का कुछ टेस्टिंग का काम चल रहा था। यही लीक हुई है। हालांकि, इसकी एक्सपर्ट जांच करेंगे। धमाके से किचन की छत ढह गई। एक युवती की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने युवती के परिवार को 4 लाख रुपए, घायलों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है। मलबे को हटाने के लिए एसडीईआरएफ को बुलाया गया है।’

इनकी हुई मौत

  • जाग्रति

ये घायल

  • अभिषेक सिंह
  • अनिल कुमार
  • भूपेंद्र कुमार
  • भूरा सिंह
  • सोनम बावरिया
  • पुनीत घायल
  • एक अन्य

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img