Monday, August 24, 2026
23.1 C
Bhopal

11 जनवरी से बीजेपी चलाएगी संविधान गौरव अभियान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस 26 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली करने जा रही है। कांग्रेस की रैली के पहले बीजेपी एक प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगी। 11 जनवरी से 26 जनवरी तक भाजपा प्रदेश भर में संविधान गौरव अभियान चलाएगी।

प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों कॉलेज में गोष्टी, परिचर्चाओं का आयोजन करेंगे। समाज के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी और चौपाल का आयोजन भी होगा।

वीडी बोले- कांग्रेस का झूठ बेनकाब करें

गुरुवार सुबह बीजेपी की वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस ने 70 सालों में संविधान में किस तरह से छेड़छाड़ की और बाबा साहब के साथ कांग्रेस ने जिस तरीके का भेदभाव किया उसे जनता के बीच बताने की जरूरत है। संविधान गौरव अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता इन गोष्ठियों में भाग लें और कांग्रेस की बाबा साहब को लेकर फैलाए जा रहे झूठ का मुंह तोड़ जवाब दें।

नर्मदापुरम सांसद चौधरी दर्शन सिंह ने बताया-

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। संविधान को कांग्रेस ने तार-तार करने का काम किया है। वहीं, भाजपा ने प्रजातंत्र की रक्षा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का काम किया है। 11 जनवरी से लगातार अभियान चलेगा। मेरा संविधान मेरा गौरव, मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान इस भाव को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जो विरोधी भ्रम फैलाने का काम करते हैं। जनता के बीच में उस भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बोले- ये अभियान ध्यान भटकाने की कोशिश

बीजेपी के अभियान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी हमेशा ध्यान भटकाने की राजनीति करती है और संविधान में जो संशोधन कर रही है तो उन संशोधनों को रोकना चाहिए। आपकी सरकार लोकसभा में ऐसे संशोधन लाएगी, जिनसे जनता प्रभावित होती है।

जैसे पिछले लोकसभा सत्र में यह संशोधन आया कि धरना प्रदर्शन पर कार्रवाई की जाएगी। देश में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन के अधिकार हैं तो उस अधिकार को भाजपा क्यों खत्म करना चाहती है। भाजपा खुद संविधान बदल रही है और जनता से झूठी बात कर रही है।

अमित शाह ने पहले अंबेडकर जी पर ध्यान भटकाया अब बीजेपी यह अभियान और यात्रा चलाकर ध्यान भटकाना चाहती है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img