Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

इंदौर के हॉस्टल में मिला इंटीरियर डिजाइनर स्टूडेंट का शव:दोस्त पहुंचा तो बाथरूम के पास बेसुध पड़ी मिली, जांच शुरू

इंदौर के लसूड़िया इलाके की एक हॉस्टल में गुरुवार सुबह युवती का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कशिश(22) पुत्री के एम वाधवानी निवाली ग्वालियर का शव इलाके के एक निजी हॉस्टल में कमरे में बाथरुम के पास पड़ा मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। यहां से शव को एमवाय भेजा गया है। कशिश इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई कर रही थी।

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, कशिश के पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी है। वह कल से किसी का फोन नही उठा रही थी। दोस्त तनिष्क उसे देखने पहुंचा था। तब कशिश का शव बाथरुम के पास पड़ा मिला। मृतका मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली है। मामले में जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img