Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

इंदौर, देपालपुर, मनावर में IT का छापा:देर रात दिल्ली, भोपाल से पहुंची टीमें, इंदौर में कॉटन कारोबारी के यहां चल रही छानबीन

इनकम टैक्स विभाग ने इंदौर, देपालपुर और मनावर में छापे की कार्रवाई की है। विभाग की अलग-अलग टीमें देर रात ही दिल्ली और भोपाल से आकर देवास में ठहरी थी। फिर गुरुवार सुबह कार्रवाई शुरू की।

कालानी नगर स्थित कॉटन कारोबारी सुरेश मिश्रा के निवास पर टीम ने सर्चिंग शुरू की है। यहां स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है। इनकम टैक्स की एक टीम जंजीर वाला चौराहा स्थित डीएम टावर में सुरेश मेहता के ऑफिस भी पहुंची थी जो बंद मिला था।

कालानी नगर में मेहता का घर और ऑफिस दोनों है। ऐसे ही एक टीम ने रामचंद्र नगर स्थित उनके निवास पर भी सर्चिंग की। इसके अलावा देपालपुर में एक टीम वेयर हाउस पर जाने की सूचना है।

मनावर में भी टीम ने दबिश दी

धार जिले के मनावर में अलसुबह इनकम टैक्स विभाग ने दबिश दी। आयकर विभाग की टीम ने एक साथ 7 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की है। कार्रवाई के देर रात तक चलने के आसार हैं।

जानकारी के मुताबिक, धार जिले के मनावर के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा सहित क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़े पेट्रोल पंप व्यवसायी सावन पहाड़िया के यहां पर टीम ने छापेमार कार्रवाई की है।

छापेमारी के लिए मनावर आई आईटी की टीम में जबलपूर, ग्वालियर, भोपाल्, इंदौर के 70 से अधिक अधिकारी कर्मचारी करीब 30 वाहनों से मनावर पहुंचे हैं। टीम जहां-जहां कार्रवाई कर रही है, वहां भारी पुलिसबल तैनात है। मनावर नगर में सुबह से इस बड़ी कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नगर के अन्य प्रतिष्ठान बंद हो गए है।

फोटो में देखिए शहर कहां किसके यहां पड़ी है रेड

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img