Friday, October 16, 2026
30.9 C
Bhopal

डॉक्टर से बाउंसर और गार्ड ने की छेड़छाड़

इंदौर में एक हौम्योपैथी डॉक्टर ने अपने सुरक्षा के लिए रखे बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने उसके घर से 10 लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया।

महिला डॉक्टर ने द्वारकापुरी पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद बाउंसर अतीक, सिक्योरिटी गार्ड विजय और आकांक्षा कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने ससुराल के लोगों से सुरक्षा के लिए अतीक और विजय को रखा था। 31 दिसंबर की रात दोनों ने उससे बदसलूकी की और 2 जनवरी को अतीक ने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। आरोप है कि बाद में ये लोग घर में सिगरेट और शराब पीने लगे और घर से 10 लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसी ने शादीशुदा महिला से की छेड़छाड़

बाणगंगा में एक आरोपी ने अपनी पड़ोसी, जो शादीशुदा महिला है, से छेड़छाड़ की। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसके पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। एक दिन उसकी छोटी बेटी घर के हॉल में झाड़ू लगा रही थी, तभी पड़ोसी रभ्भू यादव उसके घर में घुस आया। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर कहा कि वह काफी समय से उससे बात करना चाहता था, और अब उसे मौका मिल गया है।

महिला ने उसे धक्का मारा, लेकिन आरोपी ने उसकी साड़ी पकड़ ली। महिला ने अपनी बेटी के साथ कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी दरवाजा खोलने की जिद करने लगा, और आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img