Friday, February 27, 2026
19.8 C
Bhopal

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को पीटने वाला प्रेमी गिरफ्तार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन-डे की रात किसी से बात करने के शक में प्रेमिका से मारपीट करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी की रात बाघराज वार्ड निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने मारपीट की थी। मारपीट में आरोपी ने युवती के सिर पर पत्थरों से कई वार किए थे। जिसमें पीड़िता को गंभीर चोट आई थी। गंभीर हालत में उसे बीएमसी में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था जहां बयानों में घायल युवती ने बताया कि धर्मेंद्र अरिहवार ने जान से मारने की नीयत से पत्थर से सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। घटनाक्रम के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थी।

मुखबिर से आरोपी की लोकेशन मिली इसी बीच पुलिस को मुखबिर से आरोपी की लोकेशन मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने बाघराज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार जो कि मेहर हाल का रहने वाला है को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि युवती से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से जुआ एक्ट समेत दो अपराध दर्ज हैं।

यह था पूरा मामला दरअसल, मोतीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती रहती है। वहीं पास में ही गांव से आकर आरोपी भी रहने लगा था। जहां उसकी पहचान पीड़िता से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। वैलेंटाइन-डे की रात युवती अपनी सहेली के साथ घूमते हुए किसी से फोन पर बात कर रही थी। धर्मेंद्र को लगा कि वह किसी अन्य युवक से बात कर रही है। इसी शक में आरोपी धर्मेंद्र ने युवती को धर्माश्री बुलाया और उसके सिर पर पत्थरों से कई वार किए। मारपीट में युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img