Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी की सुबह 10 बजे मानव संग्रहालय पहुंचेंगे। उनकी भोपाल यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।

एसपीजी की 50 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को पीएम के पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल की। टीम पुराने एयरपोर्ट से राजभवन गई, मिंटो , हॉल देखा फिर मानव संग्रहालय भी गई। पीएम के मूवमेंट के दौरान 15 किमी रूट पर पड़ने वाली किसी भी हाईराइज इमारत पर आम लोगों के जाने पर पाबंदी होगी।

जीआईएस के दौरान शहर और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा का जिम्मा करीब 6500 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे। इनमें 4000 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों के हैं।

शहर और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा 6500 पुलिसकर्मियों के जिम्मे

थी लेयर का सुरक्षा प्लान बनाया गया है…..क्विक रिएक्शन फोर्स, एसटीएफ, काउंटर टेरेरिस्ट ग्रुप, एनएसजी की टीमें भोपाल पहुंच चुकी हैं। पहली बार बम डिस्पोजल स्क्वॉड की 10 टीमें बुलवाई गई हैं। यहां का सुरक्षा प्लान श्री लेयर बनाया गया है। पहली लेयर में एसपीजी कमांडो, दूसरी लेयर में आईपीएस-एसपीएस और तीसरी लेयर में पुलिस जवान तैनात होंगे।

बड़े तालाब की ब्रांडिंग… तीन दिन होगा 100 बोट का रोमांचक प्रदर्शन

  • समिट के दौरान 23 से 25 फरवरी तक हर दिन बड़े तालाब पर 100 बोट के साथ वाटर स्पोर्ट्स का रोमांचक प्रदर्शन होगा।
  • सुबह शाम 4-4 घंटे वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के एथलीट इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। मेहमानों को विशेष अनुभव देने के लिए ये प्रदर्शन होंगे।
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सेलिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग और कैनो सलालम जैसे वॉटर स्पोर्ट्स प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। बोट क्लब पर साज-सज्जा भी की जाएगी।

मानव संग्रहालय में पहली बार कंट्रोल रूम… मानव संग्रहालय में पहली बार अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां गेट पर आम लोगों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। व्यवस्था में जुटे हर आने-जाने वाले की तलाशी लेकर पूरा ब्योरा लिया जा रहा है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img