Friday, April 10, 2026
28.7 C
Bhopal

घूसखोर एसई निकला 4.16 करोड़ की संपत्ति का मालिक

डूंगरपुर में जल जीवन मिशन में 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जलदाय विभाग का एसई 4.16 करोड़ का मालिक निकला। एसीबी ने कोटा में उसके घर पर तलाशी ली। घर के लॉकर से 9 लाख रुपए से ज्यादा कैश मिला है, जबकि 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। रिश्वतखोर एसई अनिल कछवाहा के 31 बैंक खाते मिले हैं। बैंक खातों की जांच के बाद और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

एसीबी डूंगरपुर के डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जलदाय विभाग के एसई अनिल कछवाहा को मंगलवार को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एसई ने नवाडेरा में अपने किराए के घर में रिश्वत की राशि की थी। जिसे घर के अलमारी में रख दिया था। एसीबी की ओर से ट्रैप की कार्रवाई के बाद कोटा एसीबी की टीम ने कोटा में महावीर नगर पोस्ट ऑफिस के पास उसके रिहायशी घर पर छापेमारी की।

रात भर चली घर की तलाशी डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रात 8 बजे से कोटा घर की तलाशी शुरू हुई, जो बुधवार सुबह 8 बजे तक चली। रात भर चली तलाशी और कार्रवाई के दौरान घर के लोकर से 9 लाख 22 हजार रुपए का कैश बरामद किया है। लॉकर से चल-अचल संपत्ति के कई कागजात मिले हैं। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपए से ज्यादा है। एसीबी की टीम इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बैंकों में कुल 31 अकाउंट मिले डीएसपी ने बताया कि आरोपी एसई अनिल कछवाहा के अलग-अलग बैंकों में कुल 31 अकाउंट भी मिले है। एसीबी की ओर से उनके अकाउंट की जांच करनी बाकी है। जांच के बाद ही अकाउंट से भी कई राज खुल सकते हैं।

अनिल कछावा कोटा में भी जूनियर इंजिनियर, अधीशाषी अभियंता जैसे पदों पर रहा है। 1018 में वह यहां एक साल के लिए अधिक्षण अभियंता के पद पर भी रहा है। अलवर के बाद एक साल पहले ही डूंपरपुर पोस्टिंग हुई थी।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img