Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

हथियारों के साथ मनाया जन्मदिन, पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन में हथियारों के साथ जन्मदिन मना रहे 11 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाल दिया। इस दौरान सड़कों पर भीड़ लग गई। चार थानों के भारी पुलिस बल के बीच बदमाशों को मौका मुआयना के लिए ले जाया गया।

जन्मदिन मना रहा था बदमाश,पार्टी में थे अवैध हथियार

मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि खाक चौक के गार्डन में सुजल नामक बदमाश का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पार्टी में अवैध हथियार रखे हुए हैं और बदमाश किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर सीएसपी सुमित अग्रवाल ने जीवाजीगंज, पंवासा, भेरूगढ़ और चिमनगंज मंडी थानों की टीम के साथ दबिश दी।

पुलिस ने मौके से जन्मदिन मना रहे नीलू, सुजल, आयुष, और यश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ बदमाश फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों- नीलेश संगत, सूरज खरे, आयुष रजक, दीपेश चौधरी, अंकित साहू, रोहित बैरागी, नीलेश अलपुरिया, अंशुल गोयल, विशाल कन्नू और सुमित माली को गिरफ्तार किया।

10 चाकू और एक पिस्टल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 चाकू और एक पिस्टल बरामद की। सभी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोयला फाटक ले जाकर मौका मुआयना करवाया।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img