Saturday, April 11, 2026
23 C
Bhopal

NRI से करोड़ों की ठगी करने वाले भाई-बहन पकड़ाए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पौने तीन करोड़ रुपए की ठगी के मामले में इंदौर के एक भाई-बहन को पकड़ा है। दोनों ने मेट्रोमोनियल साइट पर एक एनआरआई को शादी का झांसा देकर ठगी की थी। इस मामले में अभी पूछताछ की जा रही है।अमेरिका की एक कंपनी में काम करने वाले इंदौर निवासी वेंकटराव कलगा ने अप्रैल 2025 में डीसीपी राजेश त्रिपाठी से शिकायत की थी। इसके अनुसार उन्होंने भारतीय मेट्रोमोनियल साइट पर शादी के लिए लड़की पसंद की थी। उसकी आईडी बरखा जेसवानी के नाम से थी। बरखा ने उन्हें धोखे में रखते हुए करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपए ठग लिए।

इस मामले में क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही थी आरोपियों ने वेंकटराव से अलग-अलग अकाउंट में पैसे डलवाए थे। टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी निकालकर सगे भाई बहन सिमरन और विशाल जेसवानी को पकड़ा। आरोपियों ने फर्जी अकाउंट खोलने के बाद वेंकटराव को झांसे में लेकर उसके साथ ठगी की वारदात की थी। आरोपियों में से एक को इंदौर, जबकि दूसरे को अहमदाबाद से पकड़ा गया है।

लोन चुकाया, घर और कार ली

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने ठगे गए रुपए से आलीशान घर, कार खरीदा और कपड़े की एक दुकान खोल ली थी। इसके साथ ही अपना पुराना लोन भी ठगी की रकम से चुकाया था। पूछताछ में दोनों ने वेंकट से ठगी करना कबूली है। अब आरोपियों से जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पूर्व में भी एक मामले में जेल जा चुके है।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img