Thursday, November 5, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में नगर पालिका कर्मचारी सट्‌टा बुक करते गिरफ्तार

भोपाल की बाग सेवनिया पुलिस ने अरन्या इन्क्लेव स्थित एक घर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर सट्‌टा खिला रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नर्मदापुरम के रहने वाले हैं। सट्टा बुक करने का कारोबार चलाने उन्होंने भोपाल में किराए का कमरा लिया था। आरोपियों में एक नगर पालिका का कर्मचारी बताया जा रहा है।

एसआई मुकेश स्थापक ने बताया कि पांचों के पास से एक डायरी मिली है। इसमें लाखों का हिसाब-किताब सामने आया है। सटोरियों की पहचान कृष्णा शर्मा, तरुण शर्मा, दीपक बौहरे, सत्यम तिवारी और अर्पित उपाध्याय के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला सभी आरोपी अलग-अलग सब्जेक्ट से ग्रेजुएट हैं।

दीपक नगर पालिका का कर्मचारी बताया जा रहा है। आरोपी किराए पर कमरा लेकर ऑनलाइन सट्‌टा खिला रहे थे। सभी के मोबाइल जब्त किए गए हैं। सटोरियों ने पूछताछ में बताया वह बड़े खाईवालों के संपर्क में हैं। पुलिस ने खाईवाल प्रकाश गुप्ता, लालू चौकसे और ऋषि सराठे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिना वेरिफिकेशन मकान देने पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मकान मालिक से संपर्क कर रहे हैं। बिना पुलिस वैरिफिकेशन के मकान दिया गया होगा तो मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपियों का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है। सट्‌टेबाजी के लिए वह हर रोज नर्मदापुरम से भोपाल अप डाउन करते थे।

Hot this week

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img