Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

देवर ने भाभी से किया रेप

ग्वालियर में 23 वर्षीय महिला ने अपने सगे देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2024 से मई 2025 तक जब भी वह घर पर अकेली होती थी, आरोपी उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। उसने किसी को बताने पर बच्चों को मारने की धमकी दी थी। पति के अहमदाबाद से वापस लौटने पर महिला शुक्रवार को गोला का मंदिर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

महिला ने पुलिस को बताया कि अहमदाबाद में काम करने के कारण उसका पति हमेशा बाहर रहता है। इसका फायदा उठाकर देवर ने जुलाई 2024 में उससे रेप किया और बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा। महिला खामोश रही, तो देवर की हिम्मत बढ़ गई और वह जब भी अकेली होती देवर संबंध बनाता। यह बात सास को बताई, तो उसने महिला को झूठा कहकर घर से निकाल दिया।

महिला ने बताया कि 4 जुलाई को भी देवर कमरे में आ गया और जबरन दुष्कर्म किया और फिर से बच्चों को मारने की धमकी दी। महिला की शादी साल 2022 में हुई और उसके दो बच्चे हैं। पति अहमदाबाद में नौकरी करता है और बीच-बीच में आता रहता है। महिला अपनी सास और देवर के साथ ग्वालियर में रह रही थी।

सास को सुनाई आपबीती, घर से निकाला महिला धमकी और बदनामी से डरकर खामोश रही तो उसके देवर की हरकतें बढ़ गईं। 1 अप्रैल 2025 को आरोपी ने दुष्कर्म किया, तो महिला से रहा नहीं गया और उसने सास को सब कुछ बता दिया। सास ने उससे कहा कि वह उसके लड़के पर झूठे आरोप लगा रही है। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया।

मायके में जाकर रही महिला

सास द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महिला दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई और पति के घर लौटने तक वहीं रही।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img