Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर में एक महिला से उसके ही जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना दो दिन पहले थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा इलाके की है। वारदात के समय पीड़िता घर में अकेली थी। बेटी की आवाज सुनकर जब मां मौके पर पहुंची तो आरोपी दामाद हत्या की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़ित परिवार ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी को शहर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाटीपुर निवासी 19 वर्षीय महिला की शादी कंपू इलाके में हुई है। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते वह मायके आई हुई थी। इस दौरान उसकी बातचीत फुफेरी बहन के पति धर्मवीर से होती रहती थी।

दो दिन पहले महिला की मां और भाई किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान धर्मवीर ने उसे कॉल किया। बातचीत में जब उसे पता चला कि साली घर में अकेली है, तो उसने कॉल काट दी और कुछ देर बाद घर पहुंच गया। अंदर आते ही उसने दरवाजा बंद किया और जबरन गलत काम किया। तभी महिला की मां वहां पहुंच गई। उन्हें देखते ही आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से भाग निकला।

भागने से पहले पकड़ा गया आरोपी पीड़िता ने सबसे पहले पति को घटना की जानकारी दी और उसके साथ थाटीपुर थाने पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस जब उसके ठिकाने पर पहुंची तो वह बैग पैक कर फरार होने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img