Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

इंदौर में भाईयों के बीच चले लात-घूसे

इंदौर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भाईयों में आपस में लात-घूसे चल गए। एक जगह मोबाइल को लेकर तो दूसरी जगह खाने की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही मामलों में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक संतोष कोचले की शिकायत पर पुलिस ने उसके छोटे भाई अशोक कोचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर था तभी छोटा भाई अशोक आया और बोलने लगा कि मेरा मोबाइल फोन कहा है, बड़े भाई ने मोबाइल होने से मना किया तो इसे लेकर छोटे भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

गाली देने से उसे रोका तो उसने डंडा उठाकर फरियादी को मार दिया, जिससे उसके हाथ में लगी और खून निकलने लगा। जिसके बाद छोटा भाई जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

इधर, दूसरी घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। अभिषेक विशाड की शिकायत पर पुलिस ने योगेश विशाड पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई योगेश घर पर आया और खाना मांगने लगा। उसे खाना परोसा तो कहने लगा कि सब्जी नहीं दी है और इसी बात पर वह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर लात मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

इधर, फरियादी की पत्नी ने बीच बचाव किया। बड़े भाई ने फरियादी को धमकी दी कि आइंदा मुझे खाना नहीं दिया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इस मामले में भी पुलिस ने कायमी कर जांच शुरू कर दी है

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img