Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

ई-रिक्शा में महिला से लाखों के जेवर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

ग्वालियर में ई-रिक्शा में महिला से लाखों के जेवर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। माधौगंज थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी दो महिला साथी अब भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने की चूड़ियां और मंगलसूत्र सहित चोरी के कुछ जेवर बरामद किए हैं। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसमें आरोपियों की पहचान की गई थी।

मामला 10 अगस्त का है। भिंड जिले के लहार निवासी वर्षा उपाध्याय अपने मायके ग्वालियर आई थी। वह अपनी गर्भवती भाभी पार्वती को जांच के लिए कंपू स्थित शिल्पी ओझा हॉस्पिटल लेकर गई थी। जांच के बाद दोनों ई-रिक्शा से झांसी रोड बस स्टैंड जा रही थीं। इसी दौरान के.आर.जी. कॉलेज के पास दो महिलाएं रिक्शा में आकर बैठीं और मौके का फायदा उठाकर वर्षा के पर्स से जेवरों का डिब्बा चोरी कर लिया।

जब महिला झांसी रोड पर उतरी तो उसे चोरी का पता चला। उसके डिब्बे में करीब 2 लाख 45 हजार रुपये कीमत के जेवर थे, जिनमें सोने की छह चूड़ियां, चार अंगूठियां, एक हार, मंगलसूत्र, कानों के झुमके, चांदी की पायल, बिछिया और बच्चों के कड़े शामिल थे। महिला ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी महिलाएं दिखीं। जांच में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने गैंग के एक सदस्य नंदू उर्फ नंदलाल (36) पुत्र मनोज पात्रे, निवासी खुशाली का नगला, शाहगंज, आगरा (उत्तर प्रदेश) को माता बसैया मंदिर, जलालपुर रोड से पकड़ लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चार चूड़ियां, एक मंगलसूत्र और झुमके बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी उसकी दो महिला साथी अनीति नाड़े और चंदा उर्फ बब्बी नाड़े ने की थी। दोनों फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

जांच अधिकारी एसआई विद्या चरण शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img