Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में बिल्डर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से छात्र को कुचला, मौत

प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार दोपहर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर के बेटे ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

टीआई भूपेंद्र सिंधू के मुताबिक, मृतक की पहचान आतिफ पिता आसिफ (18) के रूप में हुई। वह गिन्नौरी थाना क्षेत्र के तलैया का रहने वाला था।

पिता ठेकेदारी करते हैं। उनकी तबीयत खराब थी। इसलिए आतिफ स्कूटी से दवा लेने के लिए निकला था। उसने पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। उसे लेकर घर जा रहा था, तभी पीछे से फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी।

आतिफ का जनाजा रात करीब 10 बजे कबीरपुर स्थित उसके दादा के घर से उठाया गया। उसे बड़ा बाग कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक किया गया।

बिल्डर केएल मूलानी के नाम है कार टक्कर मारने वाली कार भोपाल बिल्डर्स के मालिक केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर मारने वाला युवक उनका बेटा नितिन मूलानी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। मामले में पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।

लोग बोले- भागने के प्रयास में कुचला चश्मदीद लोगों की मानें तो हादसे के समय आतिफ अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था। पीछे से आई फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आतिफ जमीन पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया। इससे आतिफ के सिर से कार का एक पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img