Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

भोपाल में एक नंबर की दो कार मिली पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी

भोपाल के रातीबड़ इलाके में बुधवार को एक ही नंबर की दो गाड़ियां मिली हैं। पुलिस ने दोनों कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। टीआई रासबिहारी शर्मा के मुताबिक सूचना मिली थी कि गोल्डन सिटी कॉलोनी नीलबढ़ में दो गाड़ियां खड़ी हैं। दोनों कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक गाड़ी पोलो है, जिसका नंबर एमपी 09 सीएच 5447 है, जबकि दूसरी कार फोर्ड कंपनी की है, जिसका नंबर भी वही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों गाड़ियां लावारिस हालत में सुबह से खड़ी थीं।

जिसके मालिकों को भी कोई पता नहीं है, क्योंकि आसपास के लोगों से पूछताछ कर ली है। चूंकि मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया है। आरटीओ की वेबसाइट पर देखा तो पाया कि गाड़ी का नंबर फोर्ड की कार का है।

जिससे पता चलता है कि पोलो कार पर लिखा हुआ नंबर फर्जी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे कार को छोड़ने वाले की पहचान की जा सके।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img