Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत:भोपाल में बाइक समेत 10 मीटर तक घिसटे युवक; बस छोड़कर भागा ड्राइवर

भोपाल में तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बंपर को तोड़कर बस के अंदर फंस गई। बाइक सवार दोनों युवक करीब 10 मीटर तक घिसटते रहे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।

हादसा एमपी नगर जोन-1 में शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे हुआ। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त ओसामा खान और पुष्कर शाजापुरकर के रूप में हुई। दोनों भिंड के गौरी किनारा के रहने वाले थे।

एक तरफ की सड़क बंद करनी पड़ी एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि होटल आर्च मैनोर के पास पुष्प ट्रैवल्स की बस ने सफेद रंग की अपाचे बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई। पुलिस को बैरिकेडिंग कर एक तरफ की सड़क बंद करनी पड़ी।

हादसे के समय खाली थी बस

एसीपी चौधरी ने बताया कि हादसे के समय बस खाली थी। ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि वह बस कहां ले जा रहा था। बस नंबर से ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ने टर्निंग पर अधिक स्पीड में टर्न लिया। अचानक बाइक सवार दिखने से ड्राइवर बस पर काबू नहीं पा सका। हादसे में एक अन्य घायल भी हुआ है।

पासपोर्ट बनवाने आए थे भोपाल दोनों युवक ने एमबीए की पढ़ाई की है। वे गुरुवार को भिंड से भोपाल आए थे। पासपोर्ट के लिए आज उन्हें अपॉइंटमेंट दिया गया था। वे डीबी माल स्थित पासपोर्ट ऑफिस के लिए निकले थे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img