Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

पति के दोस्त ने की छेड़छाड़:कार से विदिशा ले गया, रास्ते में शराब पीकर किया बेड टच, मामला दर्ज

इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति का दोस्त है। जो पिछले कई दिनों से उसके साथ हरकत कर रहा था। पति का दोस्त होने के चलते वह चुप रही।

जब विदिशा ले जाने के दौरान उसने रास्ते में छेड़छाड़ की तो गांव पहुंचने के बाद सास को सारी बात बताई। इसके बाद पति के साथ जाकर विदिशा पुलिस को जानकारी दी, तब इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया।आजाद नगर पुलिस ने बताया कि 20 साल की महिला की शिकायत पर भूपेंद्र धाकड़ पर छेड़छाड़ को लेकर केस दर्ज किया गया है।

महिला मूसाखेड़ी में अपने पति के साथ किराये से रहती है। पीड़िता ने बताया की 6 माह पहले ही उसकी शादी हुई है। पति कारीगरी का काम करते है। दो माह पहले इंदौर काम के सिलसिले में आ गए। पति के दो दोस्त भूपेंद्र और विवेक है। जो विदिशा के रहने वाले है। 8 नवंबर को उन्होंने पति को कॉल कर कहा कि दोनों अपनी पत्नी को लेकर इंदौर आ रहे हैं। अगले दिन सुबह इंदौर आए लेकिन उनकी पत्नी साथ नहीं थी। इसके बाद दोनों को चाय नाश्ता कराया। पति बाद में दोनों के साथ मार्केट चले गए।

इसके बाद भूपेंद्र अकेला घर आया। तब कहा कि पति को छोड़ दो, उसने पसंद करने और शादी की करने का दबाव बनाया। उसने हाथ पकड़ लिया, तब डर के चलते दरवाजे के पास भागकर आई तो नीचे रहने वाली अन्य महिला को आवाज लगाई। भूपेन्द्र वहां से चले गया।

दोपहर में पति के अकेले घर आने पर पति को उसकी हरकत के बारे में नहीं बताया। इसके बाद गांव जाने की बात हुई। तब भूपेंद्र कार लेकर घर आ गया, उसके साथ विवेक भी था। इसके बाद चारों कार से विदिशा के लिये निकले। कार कुछ दूरी पर ले जाकर भूपेंद्र ने शराब की दुकान पर खड़ी कर दी। इसके बाद पति और दोनों दोस्तों ने शराब पी।

इंदौर-देवास रोड पर शाम करीब 7 बजे भूपेंद्र ने बहाने से कार रोक कर पति और विवेक को उताकर कार आगे बढ़ा दी। इसके बाद पीछे आकर सीट पर बैठ गया। शराब के नशे में उसने अश्लील बात की। वही गलत तरीके से टच किया। इस दौरान भूपेंद्र से बचने में कपड़े फट गए। इसके बाद पति और दोस्त विवेक कार की तरफ आए तो भूपेंद्र ने उसे छोड़ दिया और आगे की सीट पर बैठ गया। डर के चलते रास्ते में पति को कुछ नही कहा, रात 1 बजे घर पहुंचे। सुबह सास को भूपेंद्र की सभी हरकत के बारे में बताया। उन्होंने पति को जानकारी दी। बाद में विदिशा में थाने जाकर भूपेंद्र पर केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img