Monday, April 27, 2026
40.1 C
Bhopal

इंदौर में सेंट्रल जीएसटी सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार:सीबीआई ने 15 हजार रुपए लेते पकड़ा; घर और ऑफिस पर भी छापा

इंदौर में सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट केपी राजन रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई ने उन्हें 15 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा है। सीबीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी जानकारी दी है। उन पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट अन ब्लॉक करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस मांगने का आरोप है।

रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट के घर और ऑफिस पर छापा मारा है। टीम ने यहां कई दस्तावेज की जांच की। बता दें कि कार्रवाई के लिए सीबीआई के 8 अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंची है।

राऊ निवासी सीताराम चौधरी ने की थी शिकायत जानकारी के मुताबिक इंदौर के राऊ निवासी सीताराम चौधरी ने बुधवार को भोपाल सीबीआई को शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सुपरिटेडेंट ने जीएसटी की रुकी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट रिलीज जारी करने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। सीताराम चौधरी की पत्नी भारती चौधरी के नाम पर प्लास्टिक और मशीनरी फर्म है।

सीबीआई ने पुख्ता जानकारी हाथ लगने के बाद यह कार्रवाई की है। केपी राजन की अन्य मामलों में भी शिकायतें हैं। उनकी भी जांच की जा रही है। राजन प्रमोटी अधिकारी हैं। बीते काफी समय से उनके खिलाफ बिना रिश्वत के काम नहीं करने की शिकायतें भी विभाग के अधिकारियों को मिल रही थीं।

केपी राजन पर आरोप है कि उन्होंने फरियादी से 15 हजार रुपए लिए थे।

2011 में सीजीएसटी में हुई थी पोस्टिंगकेपी राजन मूलत: कुड्डालोर (तमिलनाडु) के रहने वाले हैं। 2011 में सीजीएसटी डिपार्टमेंट में उनकी पोस्टिंग हुई थी। वे काफी समय से इंदौर में पदस्थ हैं। ताजा मामले में शिकायत मिलने के बाद 24 घंटे में ही सीबीआई भोपाल के आठ अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंची। एजेंसी जब्त दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। राजन से जुड़े लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img