Thursday, April 2, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में कारोबारी दंपती ने ब्रोकर का कमिशन हड़पा

भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर कारोबारी दंपती पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। फरियादी ने आरोपियों के आठ फ्लैट बिकवाए थे। इसके एवज में उसका कमिशन सवा करोड़ रुपए बना था। जब लंबे समय तक आरोपियों ने कमिशन नहीं दिया तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने शनिवार को एफआईआर के आदेश किए। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि राहुल जोगी नामक युवक सिग्नेचर सिटी कॉलोनी में रहता है और वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है। वर्ष 2022 में इसी क्षेत्र में रहने वाले रियल स्टेट कारोबारी प्रतीक किरार और उनकी पत्नी आशा किरार के लिए काम करता था। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह उनके प्रोजेक्ट में फ्लैट और प्लॉट बेचने का काम 300 रुपए प्रति वर्गफीट कमीशन पर करता था।

कारोबारी दंपती ने भुगतान नहीं किया

आरोप है कि उसने आठ फ्लैट बिकवाए, जिनका कमीशन करीब सवा करोड़ रुपए बनता है, लेकिन कारोबारी दंपती ने भुगतान नहीं किया। राहुल ने वर्ष 2022 में इस मामले की शिकायत कटारा हिल्स पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत में परिवाद दायर किया।

नहीं सौंपे लेन-देन संबंधी दस्तावेज

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब प्रतीक और आशा किरार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल ब्रोकर ने कमीशन के एग्रीमेंट से जुड़े कोई दस्तावेज पेश नहीं किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एग्रीमेंट व लेन-देन से जुड़े सबूत जुटा रही है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img