Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने एक नाबालिक की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज की है।

आरोपी उसके साथ काम करता है। सोमवार को वह विजयनगर खरीदारी करने पहुंची थी। तब आरोपी भी आ गया। इसके बाद एक गार्डन के पास उसके अश्लील हरकत की।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।विजयनगर पुलिस ने बताया कि 14 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ थाने आई। उसने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करती है।

फैक्ट्री में ही शेख शाकिर भी काम करता है। सोमवार शाम को हुई तब विजय नगर में खरीदारी करने पहुंची थी। तभी शाकिर भी साथ आ गया। उसने कहा कि वह मदद कर देगा।

इसके बाद मेघदूत गार्डन में शाकिर ने गलत तरीके से पकड़ लिया। वहीं उसे टच करने लगा। उसकी हरकतों के चलते उसे चिल्लाया तो उसने मारपीट कर दी। तब सड़क पर चिल्लाने की आवाज आने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

शाकिर धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि यहां से घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने रात में शाकिर पर पॉस्को सहित अन्य गंभीर धाराओं में FIR की है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img