Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

नगर निगम अधिकारी को थप्पड़ मारा

उज्जैन | नगर निगम के फायर ब्रिगेड कार्यालय में रविवार शाम शव वाहन को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

घटना के विरोध में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। यह चक्काजाम करीब पौन घंटे तक चला, जिसके बाद समाप्त हुआ।फायर ब्रिगेड प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद साहू ने बताया कि पार्षद राजेश बाथम के सहयोगी ने शाम 6 बजे के लिए शव वाहन बुक किया था। हालांकि, वे लोग शाम 4 बजे ही कार्यालय पहुंच गए और वाहन तुरंत ले जाने की मांग करने लगे।

जब प्रभारी अधिकारी साहू ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे उनका चश्मा भी टूट गया। घटना के बाद पार्षद बाथम ने सभी को वहां से हटा दिया।

अधिकारी साहू ने पार्षद राजेश बाथम और तीन अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद रात करीब 8 बजे, कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आगर रोड पर वाहन रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने चक्काजाम समाप्त किया।

नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस विवेचना के बाद कार्रवाई करेगी। उन्होंने कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कही और ऐसी घटनाओं को अनुचित बताया।

पार्षद प्रतिनिधि आनंद सुनेरे ने बताया कि

त्योहार के कारण वे शव वाहन जल्दी लेने गए थे। उन्होंने मारपीट से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि कार्यालय में मौजूद कर्मचारी जानबूझकर वाहन नहीं दे रहे थे और अधिकारी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img