Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

Car Accident in Ratlam: रतलाम के करीब कार दुर्घटना में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत

Car Accident in Ratlam: रतलाम। महू- नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर जमुनिया फंटे के समीप पुलिया पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार नवविवाहित दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। शादी 5 फरवरी को हुई थी और इसके केवल 9 दिन बाद ही दोनों ने साथ-साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम साला का रहने वाला है, उसकी पत्नी जयपुर के ग्राम मुरलीपुरा, जोबनेर की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार कार (एमपी-39/सी-0957) में सवार पांच लोग इंदौर से रतलाम की तरफ आ रहे थे। तभी बिलपांक थाना क्षेत्र के जमुनिया फंटे के पास कार पुलिया के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार में सवार तीन महिलाओं और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गई थीं। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उनके पास मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबरों के आधार पर स्वजन का पता लगाकर उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी।

नवविवाहित युवक के छोटे भाई देवराजसिंह राठौर व अन्य दोपहर करीब सवा बजे जिला अस्पताल पहुंचे व मृतकों की शिनाख्त की। इनकी पहचान 30 वर्षीय रविराजसिंह राठौर पुत्र मनोहर सिंह राठौर, उनकी पत्नी 22 वर्षीय रेणुकुंवर निवासी ग्राम मुरलीपुरा(जयपुर), बड़ी बुआ 45 वर्षीय भंवरकुंवर पत्नी सज्जनसिंह शेखावत व छोटी बुआ 42 वर्षीय रेणुकुंवर पत्नी राजवीरसिंह शेखावत दोनों निवासी जयपुर के रूप में हुई। वहीं घायल 55 वर्षीय विनोदकुंवर दूल्हे की मां है।

बहू को छोड़ने जा रहे थे

रविराज के रिश्तेदार भरत सिंह शेखावत ने बताया कि रविराज और रेणुका की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी। रविराज, उनकी मां व बुवा कार से बहू रेणुका को छोड़ने उसके मायके ग्राम मुरलीपुरा (जयपुर) जा रहे थे। तभी यह दुखद हादसा हो गया। सभी लोग सुबह छह बजे साला (धरमपुरी) से मुरलीपुरा के लिए रवाना हुए थे। रविराज के पिता का धार के पास हाइवे पर नर्मदा पुल के समीप रेस्टोरेंट है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img