Thursday, February 19, 2026
14.1 C
Bhopal

पत्नी की शिकायत पर पति पर केस दर्ज

गुनगा के ग्राम कोटरा चौपड़ा में सफाई करते समय राइफल से चली गोली के छर्रे लगने से किसान के दो बेटे घायल हो गए। घटना गुरुवार रात 11 बजे हुई। किसान घर के बाहर बैठकर अपनी 315 बोर की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था। तभी लापर वाही से गोली चल गई। गोली दरवाजे को छेदती हुई कमरे की दीवार से टकराई।

गोली के छर्रे कमरे में सो रहे उसके दो बेटों के सीने और चेहरे में लगे। दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चों की मां की शिक ायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राइफल जब्त कर ली है।

बच्चों के सीने, जांघ और आंख के पास लगे छर्रे

गुनगा पुलिस के मुताबिक ग्राम कोटरा चौपड़ा निवासी 40 वर्षीय संतोष जाट अपने दो भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। संतोष खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटे 16 वर्षीय आदित्य जाट और 13 वर्षीय कार्तिक जाट हैं। संतोष की पत्नी रचना जाट ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने दोनों बच्चों आदित्य और कार्तिक के साथ सो रही थीं।

दरवाजा अटका हुआ था। पति संतोष जाट अपनी लाइसेंसी 315 बोर की राइफल की बाहर बैठकर सफाई कर रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई, जो दरवाजे में छेद करते हुए दीवार से टकराई। गोली के छर्रे आदित्य को सीने एवं जांघ में लगे, जबकि कार्तिक को बाईं आंख के पास में लगे।

आदित्य और कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रचना की शिकायत पर पति संतोष जाट के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बंदूक से गोली चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने राइफल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img