Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

स्कूली छात्रा का पीछा कर दोस्ती की:दोस्त के रूम पर जबरदस्ती करने के बाद धमकाया

इंदौर के आजाद नगर में 16 साल की छात्रा के शिकायत पर पुलिस ने उसके पड़ोसी पर पॉस्को एक्ट और छेडछाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने स्कूल आने जाने के दौरान उससे पहचान बढ़ाई। इसके बाद दोस्त के रूम में ले जाकर जबरदस्ती की।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी नवीन छात्रा के घर के पास रहता है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि करीब 15 दिनो से नवीन उसका स्कूल आते जाते समय पीछा कर रहा था। नवीन ने उसे दोस्ती की बात कही। वह परिचित होने के चलते राजी हाे गई। लेकिन नवीन पीछे पड़ गया। कहने लगा कि अगर वह बात नहीं करेगा तो ठीक नहीं होगा।

पीड़िता डर के चलते उसकी बात मानने लगी। 15 अगस्त को पीड़िता जब स्कूल से अपने घर की तरफ आ रही थी। तब आरोपी नवीन ने एक मंदिर के पास रोकर घूमने की बात कही। छात्रा को वह अपने साथ बाइक से दोस्त के रूम ले गया। यहां जबरदस्ती की। पीड़िता ने रात में परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शनिवार को थाने जाकर नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img