Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

कटारे पर केस, बीजेपी पर जयराम भड़के:X पर लिखा- कांस्टेबल से करोड़ों मिले, लेकिन किसी मंत्री और अफसर पर FIR नहीं

भोपाल के आईएसबीटी पर स्थित पेट्रोल पंप जमीन आवंटन मामले में ईओडब्ल्यू ने उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके भाई, पत्नी, मां सहित दो अफसरों पर केस दर्ज किया है। कटारे पर एफआईआर दर्ज होने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

कॉन्स्टेबल से करोड़ों मिले लेकिन, मंत्री और अफसर पर केस नहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने X पर लिखा- अजब-गजब मध्य प्रदेश भाजपा सरकार, नर्सिंग घोटाले और परिवहन घोटाले का खुलासा करने वाले उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज, लेकिन घोटाले में शामिल एक आरक्षक जिसकी 100 करोड़ से अधिक संपत्ति मिली, इस प्रकरण में भाजपा के मंत्री एवं किसी भी अफसर पर कोई FIR नहीं, कोई कार्रवाई नहीं।

जयराम ने आगे लिखा- पूरे मध्यप्रदेश के लोगों को इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए! कांग्रेस का कार्यकर्ता झुकेगा नहीं, लड़ेगा! पूरा कांग्रेस परिवार इस अत्याचार के खिलाफ आपके साथ है।

कटारे ने जयराम का आभार जताया जयराम रमेश के ट्वीट पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने लिखा- धन्यवाद जयराम जी, सत्य और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े होने के लिए। इतिहास गवाह है कि अन्याय कितना भी प्रबल हो, अंततः सत्य की ही जीत होती है। संघर्ष जारी रहेगा, और इसी तरह पूरी ताकत के साथ भाजपा के भ्रष्टाचार और अन्य काले कारनामों को उजागर करते रहेंगे।

कटारे ने भूपेन्द्र सिंह पर लगाए थे सौरभ को संरक्षण देने के आरोप परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मामले में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर सौरभ की नियुक्ति की सिफारिश करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके बाद पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएम और ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त और डीजीपी को पत्र लिखकर भोपाल के आईएसबीटी पर स्थित हेमंत कटारे के पेट्रोल पंप के जमीन आवंटन में गड़बड़ी सहित तमाम मामलों में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Hot this week

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img