Sunday, May 3, 2026
34.1 C
Bhopal

विधायक ने लुक बदलकर कर पकड़ी अवैध शराब

रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी है। विधायक ने 5 किमी तक पीछा कर बोलेरो को रोका, तो ड्राइवर मौके से भाग गया। फिर पुलिस को सूचना देकर विधायक समर्थकों के साथ बोलेरो के आगे बैठ गए और टीम के आने का इंतजार किया। टीम के आने पर गाड़ी को उनके हवाले करने के बाद विधायक वहां से उठे। इतना ही नहीं शराब पकड़ने के लिए उन्होंने अपना लुक तक चेंज कर लिया।

विधायक का कहना है कि ‘सैलाना विधानसभा क्षेत्र में डायरी सिस्टम से अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। मैं इस पर नजर रख रहा हूं। कल (रविवार) शाम से सरवन में जो शराब का ठेका है मैं उसकी गाड़ी के पीछे लगा था। सोमवार सुबह 10 बजे सूचना मिलने पर सरवन से दो से तीन किमी दूर बड़ी खुर्द से शराब से भरी बोलेरो निकलने की जानकारी मिली तो उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। विधायक के अनुसार बोलेरो में 7 पेटी अंग्रेजी शराब समेत बियर भरी हुई है।

मामले में सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि विधायक की सूचना पर पहुंचकर 7 पेटी शराब जब्त की है। जिसमें 2 पेटी बियर, 2 पेटी देसी, 2 पेटी केन बियर व एक 1 पेटी अंग्रेजी शराब है। ड्रायवर मौके फरार हो गया है। बोलेरो को जब्त किया है, जांच की जा रही है।

अवैध गतिविधियां पकड़ने के लिए चेंज किया लुक

अपने काम करने के तरीके को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विधायक डोडियार इस बार अपने लुक की वजह से चर्चा में है। विधायक ने ये नया लुक रखने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विग लगाई है। विधानसभा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ को लेकर बदलाव किया है। ताकि उन्हें कोई पहचान ना पाए।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img