Sunday, May 3, 2026
34.1 C
Bhopal

शादी समारोह के बीच मैरिज गार्डन में लगी आग

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र के नदी पार टाल स्थित कमलेश्वर वाटिका में रविवार रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई। घटना के समय वाटिका में शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

इस दौरान गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था, तभी गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगते ही वाटिका में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, आग का पता चलते ही वाटिका के कर्मचारियों ने तुरंत पानी की मोटर चालू कर आग पर पानी डालकर उसे बुझा दिया।

पर्दे, फर्नीचर समेत अन्य सामान जला

गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग इतनी फैली कि मैरिज गार्डन में लगे पर्दे, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि वाटिका के कर्मचारियों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पानी की मोटर चालू कर दी और आग पर पानी डालकर उसे बुझा दिया, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।

हालांकि, आग लगने की सूचना वाटिका में मौजूद अन्य लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी। दमकल कर्मियों ने बची हुई आग पर पानी डालकर उसे पूरी तरह बुझा दिया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी डॉ. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आग को काफी हद तक बुझा लिया गया था। बची हुई आग को दमकल कर्मियों ने बुझा दिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img