Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

बैंक में महिला के बैग से नकदी चोरी

ग्वालियर में बैंक के अंदर से एक महिला के बैग से 22 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना तानसेन नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई, जब महिला कैश काउंटर पर रुपए जमा कराने के लिए लाइन में खड़ी थी। चोरी की पूरी वारदात बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़िता सपना सेंगर (37) पत्नी अनिल सेंगर भंबर सिंह का बाड़ा घासमंडी की निवासी हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खाते में 22 हजार रुपए जमा करने के लिए बैंक पहुंची थीं। कैश काउंटर की लाइन में खड़े होकर वह मोबाइल पर बात कर रही थीं।

लाइन में खड़े बदमाश ने की वारदात

इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक अज्ञात चोर ने उनके कंधे पर टंगे बैग से 22 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। महिला ने अपना मोबाइल निकालने के लिए बैग खोला था और मोबाइल निकालने के बाद बैग चैन लगाना भूल गई थी, जिसका फायदा चोर ने उठाया।

फोन काटने के बाद जब महिला ने अपना मोबाइल वापस बैग में रखने लगी तो उन्हें अपने बैग में रखी नकदी गायब मिली। नकदी गायब का पता चलते ही उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने बैंक में लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक चोर महिला के बैग से नकदी चुराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चोर की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि तानसेन नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करने आई एक महिला के बैग में रखी नकदी चुराकर ले गया है, महिला की शिकायत पर जब बैंक में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें एक चोर चोरी करते हुए कैद हुआ है। महिला की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img