Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

शादी से मुकरे प्रेमी नाबालिग युवती ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीड़िता का इलाज जारी है। पुलिस जब बयान दर्ज करने पहुंची, तो पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसे धोखा दिया था।

करीब डेढ़ साल पहले दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाइक पर लिखी आईडी पर भेजी थी रिक्वेस्ट

टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने संजय यादव निवासी गौरीनगर के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि संजय से उसकी पहचान 2024 में हुई थी, जब वह काम के सिलसिले में उसकी कॉलोनी में आया था। उस समय संजय की बाइक पर उसकी इंस्टाग्राम आईडी लिखी थी, जिसे देखकर लड़की ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

कुछ समय बाद संजय ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसी साल वह उसे घूमाने के बहाने अपने साथ लेकर गया और गौरीनगर स्थित घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार उससे मिलता रहा और संबंध बनाता रहा।

जब नाबालिग ने उससे शादी की बात की तो संजय ने उसे धमकाया और कहा कि वह तो सिर्फ टाइम पास कर रहा था। इससे आहत होकर लड़की डिप्रेशन में चली गई और मंगलवार रात उसने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दिए गए बयान में पीड़िता ने संजय की हरकतों का खुलासा किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संजय पेशे से प्लंबर है और करीब एक साल पहले काम के दौरान नाबालिग के इलाके में आया था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img