Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में डेढ़ सौ सिटी बसें नहीं दौड़ी

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को करीब डेढ़ सौ सिटी बसें नहीं दौड़ी। करीब 6.80 करोड़ रुपए का पेमेंट बकाया होने पर ऑपरेटर ने बसें चलाने में असमर्थता जताई। रूटों पर कम बसें चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि, ऑपरेटर को 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इससे शनिवार से बसें अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी।

ये सभी बसें मां एसोसिएट की है। एसोसिएट के मालिक अतुल जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों का 6 करोड़ 80 लाख रुपए बकाया थे। स्थिति यह हो गई थी कि बसों में ईंधन भरवाने के लिए भी पेमेंट नहीं था। इसके चलते बीसीएलएल से बसों का संचालन करने में असमर्थता जताई। शुक्रवार को बसें नहीं चलाई गई। आज कुछ राशि का भुगतान बीसीएलएल ने कर दिया है। इसके चलते शनिवार से नियमित रूप से बसों का संचालन करेंगे। इधर, बीसीएलएल के अफसरों का कहना है कि शनिवार से यात्रियों को सभी रूटों पर पर्याप्त बसें मिलेंगी।

24 रूट पर दौड़ती हैं बसें

भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी एरिया को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।

भोपाल में इन रूटों पर चलती हैं बसें

रूट नंबरकहां से कहां तकइतनी बसें
SR-2कटारा हिल्स से नेहरू नगर19
SR-4बैरागढ़ चिचली से करोंद25
SR-5अवधपुरी से चिरायु हॉस्पिटल23
SR-8बैरागढ़ चिचली से कोच फैक्टरी31
TR-1आकृति से चिरायु हॉस्पिटल33
TR-4चिरायु हॉस्पिटल से मंडीदीप20
TR-4 Bगांधीनगर से मंडीदीप (वर्धमान)26
113TB अस्पताल से AIIMS08
115गांधीनगर से अयोध्या नगर17
116बंगरसिया से पुतलीघर14
204भौंरी से मंडीदीप16
208कोकता से लालघाटी26
303अयोध्या नगर से रंगमहल08
304नादरा से नीलबड़12
306एम्स से लालघाटी12
307रानी कमलापति से ओरिएंटल कॉलेज09
309अर्चना होम्स से लांबाखेड़ा08
311नरियलखेड़ा से एलएनसीटी कॉलेज02
106राजा भोज एयरपोर्ट से मिसरोद02
402कजलीखेड़ा से आईएसबीटी10
403सूखी सेवनिया से नेहरू नगर04
404मुबारकपुर चौराहा से कटारा हिल्स15
406चिरायु हॉस्पिटल से सेम कॉलेज10
413सैर सपाटा से ट्रांसपोर्ट नगर18

एक दिन में डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर

भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी, करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। नौकरीपेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करते हैं। किराये के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं। सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और कैमरे लगे हैं। सफर करते समय कोई भी शिकायत हो तो महिलाएं कॉल सेंटर नंबर- 9752399966 पर संपर्क कर सकती हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img