Thursday, February 12, 2026
17.1 C
Bhopal

बेंगलुरु इंटरेक्टिव सेशन के बाद बोले CM मोहन…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बेंगलुरु में दो दिन तक चले इंटरेक्टिव सेशन के दौरान 3200 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं और सात हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। एचएएल की ओर एमपी में नया सेंटर खोलने की सहमति बनी है। इसके अलावा स्पेस टेक्नालाजी के नेसकॉम, इंफोसिस, टीसीएस के साथ राउंड टेबल चर्चा में एमपी में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। आयोजन में 500 से अधिक उद्योगपति व निवेशक शामिल हुए हैं। तीस से अधिक उद्योगपतियों के साथ उनकी बैठक हुई है। गूगल क्लाउड ने एमपी में स्टार्ट अप सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने का प्रस्ताव दिया। एमपी की ओर से चार प्रकार के प्रजेंटेशन दिए गए। आईटी सेक्टर में चार एमओयू हुए हैं। दो दिन तक चले इंटरेक्टिव सेशन के बाद सीएम यादव ने यह जानकारी बेंगलुरु में पत्रकारों को दी।

इसके पहले इंटरेक्टिव सेशन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बेंगलुरु में अलग-अलग सेक्टर के उद्योगपतियों से कहा है कि आपको बेंगलुरु में ही नहीं रुकना है, दुनिया और देश में छा जाना है। आप मध्यप्रदेश में और अधिक ताकत के साथ अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कर्नाटक और एमपी का रिश्ता भाई बहन का बन रहा है। आईटी, एनर्जी, टूरिज्म, एमएसएमई, फूड इंडस्ट्री, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर सेक्टर में इंडस्ट्री की बड़ी संभावनाएं एमपी में हैं। सीएम ने पुराने जमाने के पत्र लिखने का जिक्र करते हुए कहा कि हम पत्र लिखते हैं तो अपने काम की सारी बातें लिखते हैं और फिर अंत में लिख देते हैं कि आगे क्या लिखूं, आप तो खुद समझदार हैं। वैसा ही अनुरोध मैं भी आपसे कर रहा हूं।

बेंगलुरु में तीसरे इंटरेक्टिव सेशन के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार जब मदद करती है तो अपनी उद्यमशीलता प्रारंभ होती है। सरकार को मदद करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। यह व्यवस्था विक्रमादित्य के शासन में बनी थी। उन्होंने अपने समय में लोगों का कर्ज खत्म करने के साथ अपने उद्यम लगाने के लिए अलग-अलग राशि दी थी। विक्रमादित्य के काल में शुरू हुआ विक्रम संवत हमारे लिए मिसाल है।

हमें निवेश की अनुकूलता और चुनौतियां दिख रहीं

सीएम यादव ने कहा कि बेंगलुरु के लोगों ने अपना पसीना बहाकर देश में नाम बनाया है। हमारे उद्यमशीलता, परिश्रम और सबको साथ लेकर चलने वाली हमारी पहचान ने व्यवसायिक निपुणता दी है। इकोनामिक दृष्टि में दस साल पहले भारत की गिनती कहीं नहीं होती है। अब पीएम नरेंद्र मोदी के कमाल के चलते पांचवीं आर्थिक शक्ति बने हैं। इसमें उद्योगपतियों ने कंधे से कंधा मिलाया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस मार्ग की अनुकूलता और चुनौतियां भी हमें अब दिखाई दे रही हैं। चुनौतियों के भरोसे मेहनतकश हाथ मेहनत करते हैं पर मार्गदर्शन, टेक्नालाजी के योगदान से हमें दुनिया के देश देखेंगे। एमपी को इसी दृष्टिकोण से हम देख रहे हैं। इसके पहले एमपी के अफसरों ने अलग-अलग सेक्टर में प्रजेंटेशन दिया।

दिस इज द राइट टाइम, दिस इज द बेस्ट टाइम-राघवेंद्र

औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि एमपी में सेक्टर के आधार पर पॉलिसी तय हैं। हमारे यहां वर्क एनवायरनमेंट हैं। बहनें, महिलाएं किसी भी समय काम करती हैं। इंदौर की हुकुमचंद मिल की 43 एकड़ जमीन की देनदारी चुकाने के बाद एमपी के सीएम मोहन यादव ने मजदूरों का हक चुकाया है। प्रमुख सचिव सिंह ने कहा कि अब यहां हाउसिंग बोर्ड कमर्शियल काम्प्लेक्स बना रहा है। दिस इज द राइट टाइम, दिस इज द बेस्ट टाइम को इन्वेंस्ट इन एमपी, मैं यही कहूंगा कि यह समय है, सही समय है।

आईटी सेक्टर में कोई दूसरा राज्य डेवलपर्स को नहीं देता इंसेंटिव-दुबे

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने कहा कि आईटी, ईएसडीएम, आईटीईएस में निवेश के लिए एमपी में काफी संभावनाएं हैं। प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं को लेकर हमारी सरकार काफी गंभीर है। हमारे पास 15 आईटी पार्क हैं। इंदौर और भोपाल में इस पर काफी काम हुआ है। पावर पाइंट प्रजेंटेशन के जरिये एमपी के औद्योगिक निवेश की संभावनाओं की जानकारी देते हुए दुबे ने कहा कि आईटी, आईटीईएस सेक्टर में कोई दूसरा स्टेट डेवलपर्स को इंसेंटिव नहीं देता है लेकिन एमपी सरकार ये सुविधा दे रही है।

इनके बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

प्रदेश में निवेश के अवसरों पर उद्योगपतियों से संवाद सत्र में मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर एसोसिएशन(IESA) ,TiE ग्लोबल, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्टरीज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (ELCINA)और एसोसिएशन आफ जियो स्पेशियल इंडस्ट्रीज(AGI) के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए।

बेंगलुरू में सीएम मोहन की मौजूदगी में मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर एसोसिएशन(IESA) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

बेंगलुरू में सीएम मोहन की मौजूदगी में मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर एसोसिएशन(IESA) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

रमानी, मोहनदास ने साझा किए एमपी के अनुभव

संवाद सत्र में लैप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के शिववेंकट रमानी ने मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाई संचालन के अपने अनुभव साझा किए। लैप इंडिया राजगढ़ जिले के पीलू खेड़ी में वर्ष 2012 से केबल निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय है। इसी क्रम में आईटी, शिक्षा और वित्तीय क्षेत्र में सक्रिय मोहनदास पई ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैंक, उद्योग मित्र नीतियां , उपयुक्त अधो संरचना और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं । निश्चित ही मध्य प्रदेश देश मे औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र होगा।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img