Sunday, April 12, 2026
28.3 C
Bhopal

सीएम बोले- किसी के बाप से नहीं हटेगी मोदी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी की सरकार अंगद के पांव वाली सरकार है, किसी के बाप से नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा- राहुल बाबा, तुम भी आ जाओ, तुम्हारी बहन भी आ जाओ, तुम्हारी मम्मी भी आ जाओ। मोदी जी की सरकार पर कोई आंच आने वाली नहीं है। जनता से बड़ा न्यायाधीश कोई नहीं हो सकता है। आपके काम ऐसे नहीं कि आपकी सरकार बने। और सरकार नहीं बनी तो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।

सीएम यादव शुक्रवार को इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने खजराना गणेश मंदिर में भक्त निवास समेत शहर में एक हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

अंबेडकर जी के 5-5 तीर्थ बनाने का काम हमारी सरकार ने कियासीएम ने कहा- अंबेडकर जी के 5-5 तीर्थ बनाने का काम हमारी सरकार ने किया। उन्हें सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया। लेकिन, कांग्रेस के शासन में महू में कुछ नहीं हुआ। हमारी सरकार ने नागपुर, बंबई में भी काम किया। इंग्लैंड में जिस स्थान पर अंबेडकर जी दो साल तक रहकर अध्ययन करते रहे, उस स्थान को भी खरीदकर तीर्थ बनाया। इंग्लैंड से भी लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा- गरीब, मजदूर, आदिवासी और समाज के सभी वर्गों को आगे लाने और संविधान में उन्होंने जो योगदान दिया, ऐसे अंबेडकर जी का हम अपमान कर सकते हैं क्या? लेकिन, कांग्रेस की सरकार क्या गई। रोज नए-नए षड्यंत्र करती है। जनता सब जानती है।

सीएम बोले- इंदौर ग्लोबल सिटी हो गई, यहां आईटी समिट कराएंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इंदौर ग्लोबल सिटी हो गई है। आईटी के लिए हैदराबाद जैसे शहरों के नाम चलते थे। लेकिन, आज इंदौर भी किसी से कम नहीं है। यहां आईटी समिट करेंगे। इंदौर हर मोड़ पर बेहतर है, इसकी किसी से तुलना नहीं हो सकती है।पूरे प्रदेश में जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर आगे बढ़ेंगे। हमारा जनकल्याण अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलेगा। घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। एक-एक आदमी को ढूंढ-ढूंढ कर उन तक लाभ पहुंचाएंगे।

सीएम का हेलिकॉप्टर एमआर 12 सड़क पर उतरा

इससे पहले शुक्रवार सुबह इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर एमआर 12 सड़क पर उतरा। लव-कुश चौराहे से बाइपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर हेलीकाप्टर उतरा और यही से रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपए है।

मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे जिले के डॉ. अंबेडकर नगर महू के हेलीपेड पहुंचे, जहां वे डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे एमआर-12 स्थित हेलीपेड पहुंचे।

इंदौर में एमआर 12 से वे दोपहर 1.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर निवेश की जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे एमआर-12 के हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा आगर-मालवा जिले के सुसनेर पहुंचे। सुसनेर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर लौटे।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img