Saturday, February 21, 2026
30.6 C
Bhopal

CM बोले-बहनों के भरोसे चल रही है हमारी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बहनों के भरोसे चल रही है। भारतीय संस्कृति के भरोसे चल रही है। इसलिए हमने सबकी परेशानियों को समझने का काम किया है।

भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र में बाइपास के पास शनिवार को आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम का संबोधित कर रहे थे। जब हमने रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने का निर्णय किया तो विपक्ष के लोगों ने कहा कि ये क्या हो रहा है? राखी क्यों बंधवा रहे हो। हमने पूरे सावन में महीने में राखी बंधवाई है।

बहनों के आशीर्वाद से हमारी संस्कृति दुनिया में मजबूत हुई है। हमारी सरकार में बहनों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। अभी कई योजनाएं आने वाली हैं।

हुजूर क्षेत्र की महिलाओं से राखी बंधवाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

हुजूर क्षेत्र की महिलाओं से राखी बंधवाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

हमारे देश में एक ही दिन लक्ष्मी जी पूजा, बाकी दिन…

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। दुनिया में सभी सिर्फ धन को पूजते हैं। उनके लिए बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया, हमारे देश में एक ही दिन लक्ष्मी जी की पूजा होती है बाकी दिनों में भारत माता की जय करते हैं। सभी 33 कोटि देवताओं का पूजन हमारे देश में होता है। मन के संस्कार, मन की अच्छाई मिल जाए तो भगवान खुश हो जाते हैं।

महिलाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

महिलाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

उद्योग धंधों में महिलाओं का बढ़ेगा रोजगार

कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी सीएम यादव ने कहा कि जन्माष्टमी का त्यौहार गांव-गांव में हर्ष और उल्लास से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग-धंधों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की कोशिश है कि पांच हजार रुपए तक के काम मिलें और फिर इसे 15 हजार रुपए तक ले जाएंगे।

Hot this week

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

तलाक के केस के दौरान बस ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा | जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में एक...

Topics

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img