Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री शिवराज ने परिवार के साथ उठाया भुट्‌टे का लुत्फ

पचमढ़ी नर्मदापुरम से लौटते समय मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ भुट्टे का लुत्फ उठाया। नर्मदापुरम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और वीसी के बाद सीएम शिवराज भोपाल लौट रहे थे। रास्ते में बुदनी क्षेत्र में घाट सेक्शन में औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे किनारे लगी भुट्‌टे की दुकान पर सीएम का काफिला रुका। सीएम गाड़ी से उतरे और भुट्‌टे की दुकान पर जाकर भूट्‌टा खरीदा।

सीएम के साथ में पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और कुणाल भी साथ थे। सीएम सिंह ने साधना सिंह को अपने हाथों से भुट्‌टा खिलाया। जिसके बाद सीएम ने साधना सिंह से रुपए लेकर दुकानदार को दिए। सीएम ने परिवार के साथ गर्मागरम भुट्‌टे का लुत्फ उठाया। बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निजी दौरे पर भोपाल से पचमढ़ी सोमवार रात को पहुंचे थे। लेकिन प्रदेश में नर्मदापुरम रायसेन सहित कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीएम मंगलवार को सुबह 11:30 बजे पचमढ़ी से रवाना हुए। दोपहर 2.30 बजे सीएम नर्मदापुरम पहुंचे। सेठानी घाट पर जलस्तर का जायजा लेने, बाढ़ राहत शिविर व्यवस्था देखी। वीसी के बाद सीएम भोपाल लौट गए। रास्ते में उन्होंने भुट्‌टे का लुत्फ उठाया।

Hot this week

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img