Saturday, April 11, 2026
28.1 C
Bhopal

पंचायत और वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त करेगी यूथ कांग्रेस

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस अपने संगठन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। रविवार को भोपाल में मप्र युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में यह तय हुआ कि मप्र की सभी विधानसभाओं में एक हजार लोगों से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सौ-सौ रुपए की सहयोग राशि लेंगे। इस बैठक में PCC चीफ ने यह सुझाव दिया कि सभी ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं।

प्रबुद्धजनों की टीम तैयार करें
पटवारी ने युवा कांग्रेस को कार्यक्रम डिजायन करने के लिए विचारशील बौद्विक लोगों की एक टीम तैयार करने का प्रस्ताव भी दिया, जिससे समय अनुसार पहले से रूपरेखा तैयार कर बेहतर आयोजन हो सके। युवा कांग्रेस की सहूलियत के लिए आर्थिक संसाधन जुटाए जाने के लिए भी बात की।

दो पहिया वाहन से निकलें और कांग्रेस के लोगों को ढूंढें
संगठन के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा कि आपको यह चुनौती दी गई है कि जो अभी नए 45 विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं उन्हें एक माह के अंदर उनकी विधानसभा के हर पंचायत और वार्ड में अध्यक्षों का गठन सुनिश्चित करें। कल से ही दो पहिया वाहन उठाकर गांव-गांव जाकर कांग्रेस के लोगों को ढूंढने का काम शुरू करें। राष्ट्रीय नेतृत्व का सीधा-सीधा निर्देश है कि प्रदेश की हर स्तर की इकाई में 33 प्रतिशत महिलाओं का शामिल होना जरूरी है। जो नए अध्यक्ष बने हैं वह तीन माह के अंदर इसी अनुरूप अपना प्रस्ताव दें।

9 अगस्त को प्रदेश भर में मनेगा यूथ कांग्रेस का स्थापना दिवस
हाल ही में मध्यप्रदेश के लिए नियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी ने प्रियंका पटेल ने बताया कि 09 अगस्त को भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस है। प्रदेश के हर ब्लाक में भारतीय युवा कांग्रेस के झण्ड़े के साथ ध्वजारोहण करें। स्मरण रहे कि यह ध्वजा रोहण स्थानीय किसी महिला के द्वारा ही करवाया जाए। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी महिला द्वारा ध्वजा रोहण करवाया जाए। साथ ही आपने 20 अगस्त को स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सुविधानुसार पहुॅचने का आव्हान भी किया।

30 अगस्त को भोपाल में होगा सीएम हाउस का घेराव
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ पूर्व से चलाए जा रहे ‘क्या हुआ तेरा वादा’’ अभियान की समीक्षा की। जिसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए अपने वादों को न निभा पाने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा 7 बिन्दुओं पर आधारित पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। जिन्हें प्रदेश के लाखों लोगों ने भरकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग में भारी आक्रोश हैं, जन-भावनाओं को देखते हुए ही युवा कांग्रेस ने 30 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री निवास के घेराव की घोषणा की है। मुख्यमंत्री निवास के घेराव में आपने पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 50 हजार युवाओं के शामिल होने की बात कही है। मुख्यमंत्री निवास के घेराव में आमजनों के शामिल होने हेतु आमंत्रण के रूप में आज की बैठक में एक पोस्टर भी जारी किया गया जिसमें ‘यदि बहरों को जगाना है तो…….डरो मत। युवाओं की 2.5 लाख नौकरियां, महिलाओं के लिए 1.3 करोड़ घर, किसानों को एमएसपी के लिए हक के साथ ही नर्सिंग घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img