Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने की बात पर विवाद

तिलक नगर थाना क्षेत्र में वाइन शॉप के बाहर सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की बदमाशों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात की है। विकास खेड़े निवासी शांति नगर की शिकायत पर राहुल और अरबाज निवासी रमाबाई नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह उसका दोस्त राजा गोपाल स्कीम नंबर 140 की कलाली पर शराब लेने गए थे। दोनों दुकान से शराब लेकर बाहर रोड पर खड़े थे। तभी वहां राहुल और अरबाज सिगरेट पीते हुए आए और हमारे मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने लगे। उन्हें रोका तो इस बात पर विवाद हो गया।

इस पर राहुल और अरबाज ने चाकू निकाल लिए और हम पर हमला कर दिया। राहुल ने राजा गोपाल को चाकू मारा जो उसके सीने पर लगा और अरबाज ने विकास को चाकू मारा जो उसके बांए कंधे पर लगा। घटना में दोनों घायल हो गए। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं घायलों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img