Thursday, October 15, 2026
29.5 C
Bhopal

चलती मालगाड़ी के नीचे 10 सेकंड बैठा रहा युवक

भोपाल स्टेशन पर एक युवक चलती मालगाड़ी के नीचे से दूसरी तरफ निकल गया। घटना का वीडियो सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो दो दिन पुराना हो सकता है। वीडियो में दिख रहा युवक मानसिक रूप दिव्यांग नजर आ रहा है। 41 सेकेंड के वीडियो में युवक को चलती ट्रेन के नीचे से बड़ी आसानी से निकलते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ भोपाल आरपीएफ अधिकारियों को इस वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। भोपाल आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनिल कुमार ने इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया

भोपाल स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो देखने के बाद स्टेशन प्रबंधन ने तुरंत ही युवक को आईडेंटिफाई कर स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया। अधिकारियों के अनुसार युवक मानिसक दिव्यांग है। उसके जैसे कई युवक स्टेशन परिसर में घूमते रहते हैं। कई बार एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लाइन भी क्रॉस करते हैं। हालांकि रेलवे व आरपीएफ के अधिकारी इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

10 सेकेंड तक ट्रेन के नीचे रहा 41 सेकेंड के वीडियो में युवक प्लेटफॉर्म 1 से 2 की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। पहले यह युवक प्लेटफॉर्म 1 से नीचे उतारा, उसके लाइन क्रास कर धीमी गति से चल रही माल गाड़ी के नीचे जाता है और करीब 10 सेकेंड तक चलती ट्रेन के नीचे ही रहता है। फिर वह दूसरी तरफ निकल जाता है।

Hot this week

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

Topics

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img