Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

पत्नी की मौत से डिप्रेशन में आए युवक का सुसाइड

भोपाल के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले एक पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार रात की है। आत्महत्या से पहले वह घर में अकेले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि परिजनों ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में होने की बात बताई है।

वसीम खान (40) पुत्र अब्दुल रशीद खान, सलीम चौक काजीकैंप के रहने वाले थे। वह पेंटिंग ठेकेदारी करते थे। शुक्रवार की रात को घर में अकेले थे। इसी बीच उन्होंने अपने बेडरूम में रस्सी का फंदा बनाकर खिड़की की ग्रिल के सहारे फांसी लगा ली।

पीएम के दौरान शव के इंतजार में मर्चुरी के बाहर खड़े मृतक के परिजन।

पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे

मृतक के साले वसीम अहमद ने बताया कि बहन की मौत के बाद से जीजा डिप्रेशन में रहने लगे थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी हमारे साथ रहती है। घटना के समय जीजा वसीम की मां पड़ोस में गई थीं। बेटा काम पर गया हुआ था। रात करीब 9:30 बजे मां ने लौटकर देखा तो जीजा फंदे पर लटके दिखाई दिए।

पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतारा

मृतक की मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा। हालांकि तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। पिछले कई दिनों से वसीम ने काम भी छोड़ रखा था।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img