Thursday, October 15, 2026
31.5 C
Bhopal

चौका से मेन लाइन पर 4KM दौड़ा खाली कोच

सुरक्षा नियमों की अनदेखी से डीरेल हुआ कोच पटरी पर आते ही चल दिया। यह कोच करीब 4 किमी तक मेन लाइन पर दौड़ता रहा, गनीमत यह है कि उस समय मेन लाइन पर कोई और ट्रेन नहीं थी। घटना शुक्रवार की है। भोपाल रेल मंडल के चौका स्टेशन के पास मालगाड़ी का आखरी कोच डीरेल हो गया। माल गाड़ी रेलवे की पटरियों को अनलोडिंग करने गई थी।

सूचना मिलते ही रेलवे के सीएनडब्ल्यू विभाग के अलावा अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और कोच को ट्रैक पर लाया गया। लेकिन ट्रैक पर लाते ही कोच मिडघाट की तरफ चल दिया। मिडघाट पर इसे सेफ्टी लाइन पर लेकर करीब एक घंटे में नियंत्रित किया गया। रात 1:30 बजे तक रेलवे अधिकारी स्थिति को कंट्रोल करते रहे। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सहित अन्य अधिकारी इस घटना के संबंध में बात नहीं कर रहे हैं।

दोपहर तीन बजे डीरेल हुआ, शाम 7 बजे वापस ट्रैक पर लाए भोपाल रेल मंडल की एक 20 डिब्बों की मालगाड़ी पटरियों की अनलोडिंग के लिए चौका स्टेशन के पास थी। इस ट्रेन के लिए रेलवे ने शुक्रवार दोपहर 1:10 से 2:40 बजे तक का ब्लॉक भी लिया था। काम खत्म होने के बाद दोपहर करीब 3 बजे इस ट्रेन का एक आखरी कोच (ईएनबीआरएन) डीरेल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कैरेज एंड वैगन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शाम 6:55 बजे कोच को पटरी पर लाया गया।

ना कपलिंग काी, ना आगे-पीछे स्टॉपर लगाए

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कोच को ट्रैक पर लाने के दौरान सुरक्षा मानक फॉलो नहीं किए गए। ना तो कोच को आगे पीछे से रोकने पर ध्यान दिया गया और ना ही इसकी कपलिंग कसी गई। जिसके चलते यह कोच ढलान यानी मिडघाट की तरफ मेन लाइन पर चल दिया। जिसके बाद आनन-फानन में अधिकारियों ने इसकी सूचना मिडघाट स्टेशन मास्टर को दी, स्टेशन मास्टर ने समझदारी दिखाते हुए उसे तुरंत सेफ्टी लाइन पर लिया। रात करीब 8 बजे यह कोच सेफ्टी लाइन पर आया। लेकिन इसके बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक अनियंत्रित रहा। कभी यह सेफ्टी लाइन से मेन लाइन पर जाता, तो कभी मेन लाइन से सेफ्टी लाइन पर आ जाता। इस कारण अनेक एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट हुईं। रेलवे अधिकारियों को स्थिति पर नियंत्रण करने में रात करीब 1:30 बज गए।

Hot this week

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

Topics

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img